अखिलेश ने छुए शिवपाल के पैर, ख़त्म हुई दूरियां

अखिलेश ने छुए शिवपाल के पैर, ख़त्म हुई दूरियांनई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे होने पर शनिवार को लखनऊ में रजत जयंती समारोह शुरू हो गया है।

रजत जयंती समारोह में ख़त्म हुई दूरियां 

समारोह में लालू प्रसाद यादव, शरद यादव और एचडी देवेगौड़ा मौजूद हैं। इनकी मौजूदगी से पिछले कुछ दिनों से चल रही महागठबंधन की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गई

अखिलेश ने होटल जाकर लालू, शरद और देवेगौड़ा से मुलाकात की। इसके साथ ही कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बात हुई। 
समारोह में पहुंचे लालू यादव ने कहा कि जैसे बिहार से बीजेपी को खदेड़ा था, वैसे ही यहां से भी खदेड़ेंगे। वहीं शरद यादव ने कहा कि महागठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई है, आगे क्या होता है, देखते हैं। पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने भी अभी महागठबंधन की बात से इनकार किया।
रजत जयंती समारोह लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में हो रहा है। समारोह शुरू होने से पहले खुद शिवपाल यादव ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन को यादगार बनाने की बात कही। समारोह में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे लालू यादव ने कहा कि यूपी में फिर से एसपी की ही सरकार बनेगी। 
 
Back to top button