योगी सरकार की दसवीं कैबिनेट बैठक…

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से अभी तक उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को ही होती थी। अब इसका क्रम टूटा है। सरकार की दसवीं कैबिनेट बैठक अब 18 जून रविवार को होगी। इसमें भी कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार की दसवीं कैबिनेट बैठक 18 जून रविवार को शाम पांच बजे से लोक भवन में होगी। इस बैठक में योगी सरकार कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। इससे पहले कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने डॉक्टरों की रिटायरमेंट की अवधि बढ़ाने और यूपी बोर्ड में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को अनिवार्य करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी थी।
पहली बार मंगलवार की जगह रविवार को कैबिनेट की बैठक होगी। योगी सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में लगी है। योगी सरकार अभी तक 9 कैबिनेट बैठक कर चुकी है।
आठवीं कैबिनेट बैठक में कैलाश मानसरोवर भवन निर्माण को मंजूरी दी गई थी। योगी सरकार ने विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं में भी संशोधन किया है। डॉक्टरों की रिटायरमेंट अवधि बढ़ाकर 62 साल कर दी गई है। यूपी बोर्ड में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अनिवार्य करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के नाम से ‘समाजवादी’ शब्द हटाया गया है।
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट- वन नाइट स्टैंड हिन्दू कानूनों के हिसाब से विवाह नहीं
औद्योगिक नीति के मसौदे को कैबिनेट ने मंजूरी देने के साथ ही महिला सुरक्षा में प्राथमिकता का आधार तय किया गया। वैध खनन करने पर अब 20 गुना ज्यादा पेनॉल्टी देनी होगी। योगी सरकार ने विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं में भी संशोधन किया है। लखनऊ में कैलाश मानसरोवर भवन निर्माण को मंजूरी दी गई थी।





