ये 5 राशि वाली लड़कियां करती हैं अपने मनपसंद के लड़के से शादी, आप भी देख ले अपना नाम

हिंदू धर्म में शादी से पहले लड़का-लड़की की कुंडलियां मिलाई जाती है। इससे उनके आने वाली जिंदगी के बारे में पता लगाया जा सकता है। मगर बहुत से लोग इन चीजों को ना मानकर एक-दूसरे को समझ कर शादी करना सही समझते हैं। ऐसे में ये लोग अरेंज की जगह लव मैरिज करने में विश्वास रखते हैं। मगर असल में, इनका प्रेम विवाह होने के पीछे भी इनकी कुंडली का खास महत्व होता है। तो आइए आज हम राशि के हिसाब से बताते हैं कि किन लड़कियों की कुंडली में लव मैरिज का योग होता है।
मेष राशि
इस राशि की लड़कियां स्वभाव से भावुक व गंभीर सोच की मालिक होती है। ऐसे में ये एक बार जिसके भी प्यार में पड़ती है। पूरी ईमानदारी से उसका साथ निभाती है। ये खासतौर पर अपने सच्चे दोस्त व ग्रुप में से किसी से इंप्रेस रहते हैं। ऐसे में इस राशि की लड़कियां अरेंज की जगह लव मैरिज में विश्वास रखती है।
वृषभ राशि
इस राशि की लड़कियां बहुत ही साहसी, मेहनती और जिद्दी किस्म की होती है। वैसे तो इन्हें बहुत कम चीजों पसंद आती है। मगर एक बार किसी काम व चीज को करने की ठानती है तो उसे पूरा करके ही मानती है। साथ ही शादी के मामले में ये अरेंज की जगह लव मैरिज में विश्वास रखती है। ये पहले साथी को अच्छे से समझने व जानने के बाद ही रिश्ते को आगे बढ़ाने का काम करती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि की लड़कियां स्वभाव से खुशमिजाज व सामाजिक होती है। ऐसे में हर कोई इनसे जल्दी ही इंप्रेस हो जाता है। वैसे तो ये किसी मामले में ज्यादा सोच-विचार नहीं करती है। मगर साथी को चुनने पर ये काफी गंभीर सोच रखती है। ये ऐसे साथी की तलाश होती है जो इनके साथ दिल से जुड़े। हर काम व परिस्थिति में साथ दें। इसलिए ये ऐसे व्यक्ति से शादी करना सही समझती है, जिन्हें ये पहले से जानती हो।
धनु राशि
धनु राशि की लड़कियां स्वभाव से खुले विचार, खुशमिजाज और खुल कर जिंदगी जीने वाली होती है। ऐसे में शादी के लिए लाइफ पार्टनर भी खुद चुनना पसंद करती है। इसलिए ये अरेंज की जगह लव मैरिज करने में विश्वास रखती है। ताकि शादी से पहले ही साथी को अच्छे से समझ सके। साथ ही ये लड़कियां एक बार जिसके साथ जुड़ती है, पूरी ईमानदार से उसका साथ निभाती है।
मकर राशि
इस राशि की लड़कियां प्यार को सबसे आगे रखती है। ऐसे में ये किसी को अच्छे से जानने व समझने के बाद ही शादी करना सही समझती है। साथ ही ये अपनी पसंद के आगे समझौता करना बिल्कुल बर्दाश नहीं करती है। ऐसे में इस राशि की लड़कियों की लव मैरिज होने की संभावना अधिक होती है।
Back to top button