सिंह राशि-
इस राशि के लड़के अपने साथी से दीवानगी की हद तक प्यार करते हैं। ऐसे लड़के अपने पार्टनर की खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इतना ही नहीं यह लड़के अपने साथी को कभी भी प्यार में धोखा नहीं देते हैं। ऐसे लड़के स्वभाव में भले ही रोमांटिक हो न हो पर अपने पार्टनर के हमेशा करीब रहना चाहते हैं।
धनु राशि-
ऐसे लड़के परफेक्ट होने के साथ बेहद ईमानदार भी होते हैं। यह बाहरी लुक से ज्यादा आपकी आंतरिक खूबसूरती को पसंद करते हैं। यही वजह है कि यह अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते हैं। इनकी खासियत है कि शादी के सालों बाद भी ये लोग अपने पार्टनर से पहले दिन जैसा ही प्यार करते हैं।