ये है दुनिया अद्भुत गार्डन जहां पर बेहती है फूलों की नदी

ये है दुनिया अद्भुत गार्डन जहां पर बेहती है फूलों की नदी वैसे तो आपने कई सारे गार्डन देखे होंगे और गार्डन घूमने का शौक तो अधिकतर सभी लोग रखते हैं गार्डन में आमतौर पर आप सभी ने फूल तो देखा ही होगा और वैसे भी गार्डन प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको कई सारे फूल और पेड़-पौधे देखने को मिलेंगें। लेकिन यहां पर हम आपसे कुछ खास गार्डन के बारे में बात कर रहे हैं जहां का नजारा देखकर आप भी मंत्र मुग्ध हो जाएंगे।

dubai-miracle-garden_580dd2668a64a

अगर गार्डन की बात हो रही है तो दुबई के मिरेकल गार्डन बहुत ही मशहुर गार्डन है और इतना ही नहीं मिरेकल गार्डन दुनिया के सबसे बड़े फ्लावर गार्डन के लिए मशहूर है। यहां का नजारा इतना खुबसूरत है कि यहां का नजारा देखने के लिए हर साल टूरिस्ट का आना जाना लगा रहता है। मिरेकल गार्डन की अगर बात करें तो यहांकही पवन चक्की और इंद्रधनुष के आकार में भी फूलों को लगाया गया है। यह रेगिस्तान के बीचों बीच बना हुआ है। 

रेगिस्तान के बीचो बीच होने के कारण टूरिस्टों को यहां पर जाने के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। यह गार्डन पूरे 18 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और इस गार्डन में 4 करोड़ 50 लाख फूल लगें हैं। इस गार्डन का आकार ताजमहल के समान लगता है। लाल कलर के फूल ऐसे लगें हैं कि मानों की लाल फूलों की नदी बह रही हो।

Back to top button