ये हैं दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग हुआ नीलाम, कीमत जानकर हो जाओगे हैरान…

दुनिया में हर रोज़ कोई न कोई बहुमूल्य चीज़ की नीलामी होती ही रहती है। कुछ चीज़ें इतनी ज़्यादा कीमत पर नीलाम होती हैं, जिसके बारे में सुनकर आम लोगों की हालत ही ख़राब हो जाती है। हाल ही में लंदन में भी एक ऐसी ही नीलामी हुई है, जिसके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएँगे। दरअसल, लंदन में एक हैंडबैग 1,62,500 पाउंड (लगभग 1.43 करोड़ रुपये) में नीलाम हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के सबसे महँगे हैंडबैग्स में शुमार यह बैग ‘हर्मीस बिर्किन (Hermes Birkin)’ नाम के एक ब्रांड का है। इस बैग को ‘द 2015 हिमालय निलोटिकस क्रोकोडाइल बिर्किन 35’ नाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस बहुमूल्य बैग की नीलामी लंदन स्थित क्रिस्टी नीलामी घर में हुई। क्रिस्टी ने इस बैग की अनुमानित कीमत 70,000-90,000 पाउंड (लगभग 61 लाख से 80 लाख रुपये) रखी गई थी।

इस नीलामी के बाद यह हैंडबैग दुनिया का दूसरा सबसे महँगा हैंडबैग बन गया है। बता दें कि सबसे महँगे हैंडबैग का रिकॉर्ड भी इसी कंपनी के नाम है। 2018 में ‘द मैट हिमालय निलोटिकस क्रोकोडाइल बिर्किन 35’ नाम का हैंडबैग 2,36,750 पाउंड (लगभग 2 करोड़ 84 लाख रुपये) में नीलाम हुआ था। उस हैंडबैग की ख़ासियत यह थी कि उसे व्हाइट गोल्ड और कई अनमोल हीरों को जड़कर बनाया गया था।

लंदन में क्रिस्टी के हैंडबैंग्स और एक्सेसरीज़ विभाग की प्रमुख रेचल कोफ्सकी ने कहा, “हम आज के हैंडबैग और एक्सेसरीज़ की नीलामी के परिणामों से बहुत ख़ुश हैं। यह दुनियाभर में हैंडबैग्स के परिपक्व बाज़ार को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा, “एक भरे सेलरूम, एक पैक फोनबैंक और दुनियाभर से बोली लगाने के साथ नीलामी संग्रहणीय (कलेक्टेबल) और दुर्लभ हैंडबैग्स की अंतरराष्ट्रीय माँग को प्रदर्शित करती है।”

Back to top button