
सलमान खान और उनकी रूमर गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर अपने रिलेशन के बारे में कभी खुलकर नहीं बोलते हैं। लेकिन हाल ही में दोनों की कुछ इंटीमेट तस्वीरें सामने आई थीं। इससे उनके रिलेशन की खबरें और भी पुख्ता हो गई थीं। ये तस्वीरें सलमान के भांजे आहिल के बर्थडे की थीं। आहिल का बर्थडे खान परिवार ने मालदीव में मनाया था।अब दोनों को लेकर जो खबर सामने आई है वो काफी चौंकाने वाली है। सलमान इन दिनों मलेशिया में होने वाले दबंग टूर में बिजी हैं। इस टूर में उनके साथ यूलिया के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, बादशाह, डेशी शाह, मनीश पॉल और तमन्ना परफॉर्म कर रही हैं।
इस एक्टर ने प्रियंका के बारे में कह दी एेसी बातें,कि प्रियंका ने खो दिया अपना…

अब दोनों को लेकर जो खबर सामने आई है वो काफी चौंकाने वाली है। सलमान इन दिनों मलेशिया में होने वाले दबंग टूर में बिजी हैं। इस टूर में उनके साथ यूलिया के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, बादशाह, डेशी शाह, मनीश पॉल और तमन्ना परफॉर्म कर रही हैं।खबर ये है कि दबंग टूर के दौरान सलमान और यूलिया के बीच इतनी बड़ी लड़ाई हो गई कि ऑर्गनाइजर को शो पोस्टपोन करना पड़ा। दरअसल, यूलिया इस कॉन्सर्ट में गाना चाहती थीं। लेकिन सलमान ने उन्हें गाने से मना कर दिया। दोनों सबके सामने एक-दूसरे पर चीखने लगे।दोनों की लड़ाई देख सभी स्टार्स ने चुप्पी साध ली। इतना ही नहीं यूलिया शो छोड़कर भी चली गईं। शो पोस्टपोंड हो गया। इस टूर में सलमान के साथ मां सलमा, बहन अर्पिता और उनके पति आयुष भी मौजूद थे। वो भी सलमान को समझाने में नाकाम रहे।मलेशिया में इस टूर को काफी सक्सेस मिल रही है। सोहेल खान ने इस पूरे शो को ऑर्गनाइज किया है। बता दें कि इस कॉन्सर्ट में अक्षय कुमार कैमियो करने पहुंचे थे। अब देखना ये है कि सलमान और यूलिया अपनी इस लड़ाई के बारे में कुछ बोलते हैं या पहले की तरह चुप्पी साधे रहते हैं।