एक्शन में आये योगी, भर्ती में गड़बड़ी का आरोप से UPPSC चेयरमैन को बुलाया

लखनऊ। सीएम बनने के बाद राज्य की तस्वीर बदलने में लगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीपीएससी के चेयरमैन को तलब किया है। उन पर भर्ती में गड़बड़ी का आरोप है। जानकारी के अनुसार एमएलसी दिनेश सिंह ने भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाया था जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने चेयरमैन डॉ. अनिरुद्ध यादव को बुलाया है।
अफसरों की आज लगेगी क्लास
इसके अलावा सीएम योगी ने अफसरों की भी आज क्लास लगाई है जिसमें वो कामकाज को ब्लू प्रिंट मांगेगें। सभी अफसर 20 अप्रैल तक अपने-अपने विभाग का प्रेजेंटेशन देंगे। आज की क्लास में प्रमुख सचिव और इस स्तर के अन्य अधिकारी शामिल होंगे।
मंगलवार को पहली कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री इसके बाद मंगलवार को राज्य कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे जिसमें किसाने के कर्ज माफ करने को लेकर कोई फैसला हो सकता है। यह बैठक मंगलवार शाम 5 बजे होगी।





