यूपीईईटी प्रवेश पत्र 2017: यहाँ करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

UPTET Admit Card 2017: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (UPTET Admit Card 2017) जारी किए जा चुके हैं। जिन स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से कर सकते हैं।

UPTET Admit Card 2017 के जारी होते ही बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने वेबसाइट पर लॉग इन किया था। इस वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई। हालांकि, बाद में वेबसाइट को ठीक करा लिया गया और दो लिंक दिए गए। इन दो सर्वर (सर्वर एक और सर्वर दो) से स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जानिए कैसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
-UPTET Admit Card 2017 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं।
-इसके बाद होम पेज पर आपको दो लिंक नजर आएंगे। आपको UPTET के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही एक नया वेब पेज खुलेगा।
-एडमिट जारी होने पर UPTET Admit Card 2017 का डाउनलोड लिंक वेबसाइट पर नजर आएगा। उस पर क्लिक करें और फिर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ जन्मतिथि भरें।
-जब सभी कॉलम भर लें उसके बाद आखिरी में सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।





