यूएई में भारतीय की लगी 28 करोड़ रुपये की लॉटरी

यूएई में मासिक लॉटरी के जैकपॉट में बृहस्पतिवार को भारतीय शख्स ने 40 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 29 करोड़ रुपये जीते। गल्फ न्यूज के मुताबिक, दुबई में रहने वाले सरथ पुरुषोत्तम को फोन कर लॉटरी जीतने की जानकारी दी गई, लेकिन उन्हें यह प्रैंक लगा। पुरुषोत्तम ने फोन काट दिया। इसके बाद आयोजकों ने उन्हें कई बार फोन किया, जिसके बाद उन्हें विश्वास हो सका। यूएई में भारतीय की लगी 28 करोड़ रुपये की लॉटरी

इस मासिक लॉटरी में कुल 10 लोगों की किस्मत चमकी जिनमें से आठ भारतीय हैं, जबकि एक पाकिस्तानी और एक फिजी से है। बता दें कि यूएई में कई भारतीय लोगों की इस तरह से लॉटरी लग चुकी है।

Back to top button