युवक को प्यार करने की मिली ये दिल दहला देने वाली सजा..

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़की के रिश्तेदारों ने एक युवक को जिंदा जला दिया। आरोपियों ने युवक पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया है। इस दर्दनाक घटना में पीड़ित युवक 90 फीसदी जल गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- अब केस दर्ज कराने के लिए नहीं काटने पड़ेगें थाने के चक्कर..
शादी की बातचीत के बहाने घर में बुलाया
बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने शादी की बातचीत करने के बहाने युवक को घर में बुलाया। जब वह वहां आया तो 3 लोगों ने उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने एक चारपाई से युवक को बांध दिया और उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। युवक की चीख-पुकार सुनने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की उम्र 22 साल बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
The post युवक को प्यार करने की मिली ये दिल दहला देने वाली सजा.. appeared first on India Junction News.





