यहां गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ये स्टूडेंट, स्कूल में नहीं है वाटर कनेक्शन

भोपाल.मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। मामले की सच्चाई तस्वीरों में साफ नजर आ रही हैं। ऐसा स्कूल जहां पानी की सप्लाई रोक दी गई। पिछले एक महीने से स्टूडेंट बहते पानी को बॉटल में भरकर पी रहे हैं। प्रशासन इस मामले में कोई भी कदम नहीं उठा रहा है। क्या है मामला…
ये भी पढ़ें: शपथ के दौरान हुआ था जमकर हंगामा, दो टूक शब्दों में बोलीं मेयर- संविधान में वंदेमातरम् का उल्लेख नहीं
– दरअसल, शहर के प्रतापगंज स्कूल के पानी कनेक्शन को काट दिया गया है। जिस वजह से स्कूल के बच्चे पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं।
– लंच करने के बाद स्कूली बच्चे पास की सप्लाई लाइन में बहते हुए पानी को अपनी अपनी बॉटल में भरकर ले जा रहे हैं।
– महिनों से इस बहते पानी से ही स्कूल के कई बच्चे अपनी प्यास बुझा रहे हैं। प्रशासन की जरा सी लापरवाही इन बच्चों को बीमार कर सकती है।





