तो इसलिए यहाँ कमांडो पी रहे कोबरा का खून, वजह जानकर पूरी दुनिया हैरान…

कोबरा गोल्ड एशिया में होने वाले सबसे बड़े फौजी अभ्यास में से एक है। हर साल इसमें अमेरिका, थाईलैंड और अन्य देशों के कमांडोज शामिल होते हैं। 
थाईलैंड के तटीय इलाकों में होने वाले इस अभ्यास में 10 दिनों (13 फरवरी से 23 फरवरी) तक कमांडोज विषम परिस्थितियों में खुद को जीवित रखने की ट्रेनिंग लेते हैं। इस साल 37वीं बार इस सैन्य अभ्यास को आयोजित किया गया है।
इसमें शामिल हुए अमेरिकी, थाई और साउथ कोरियाई सैनिकों ने सांप का खून पिया और बिच्छू तक खाए। यह अभ्यास ‘जंगल सर्वाइवल प्रोग्राम’ का हिस्सा है।
सुनकर हो जाओगे पागल, अगर जान जाओगे एक महिला को बच्चा पैदा करते वक़्त कितना दर्द होता है
थाईलैंड के चोन्बुरी प्रांत में स्थित एक नेवी बेस पर इस अभ्यास का आयोजन हुआ। कमांडोज ने कोबरा का सिर काटकर उसका खून पिया। इसके अलावा, उसके शरीर के दूसरे अंग भी खाए।
ट्रेनिंग में थाईलैंड के मिलिट्री ट्रेनर्स भी मौजूद थे। उन्होंने सैनिकों को बताया कि बिच्छुओं और सांपों को खाने से पहले उनमें से विष की थैलियों को कैसे हटाया जाए।
इस बार कोबरा गोल्ड एक्सरसाइज में करीब 6800 अमेरिकी सैनिक शामिल हुए हैं। पिछली बार के मुकाबले यह संख्या करीब दोगुनी है।





