मौसम का बड़ा अलर्ट: दिल्ली, यूपी समेत 16 राज्यों में तूफानी-बारिश की चेतावनी

बारिश का इंतजार कर रहे उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित कुल 16 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।

अगले 10 घंटे में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 10 घंटे के अंदर इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन 16 राज्यों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार ने इन 16 राज्यों में अलर्ट जारी किया है, जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर भी सकारात्मक अपडेट दिया है। IMD के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और गुजरात में आगे बढ़ेगा, जिससे इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं (40-70 किमी/घंटा) का अलर्ट है। दिन का अधिकतम तापमान 36-39°C के आसपास रहने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

यूपी के कई इलाकों में आएगी आंधी

यूपी के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। पश्चिमी यूपी (सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि) में अच्छी बारिश संभव है। पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। कुल मिलाकर मॉनसून की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

पंजाब में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का मौसम रहने वाला है। मौसम ने 27 जून से अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान लगाया है।

कश्मीर घाटी समेत जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी पड़ सकती है।

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल में पहाड़ी इलाकों में बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी है। शिमला, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। ऊंचाई वाले इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका है।

Back to top button