भारत के बाद अब बलूचिस्तान के जनता की यही पुकार, हमें चाहिए मोदी सरकार

भारत के बाद अब बलूचिस्तान में भी मोदी लहर पूरी तरह जोरों-शोरों पे है| भारत के बाद अब बलूचिस्तान के जनता की यही पुकार, हमें चाहिए मोदी सरकार| पाकिस्तान भारत के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहा है लेकिन अपने टूटते हुए देश की उसको कोई चिंता नहीं। रविवार को एक बार फिर #BALUCHISTAN के लोगों ने #INDIA के समर्थन में प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान का #POK ही नहीं बलूचिस्तान में भी लोग नवाज सरकार से परेशान हैं लेकिन यंहा मोदी सरकार की गुड़गान कर रहे हैं। लोगों की नाराजगी इस कदर है कि बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से आजाद होना चाहते हैं। रविवार को भारी संख्या में लोगों ने बलूचिस्तान में चीन और पाकिस्तान का विरोध किया।

भारत के बाद अब बलूचिस्तान के जनता की यही पुकार, हमें चाहिए मोदी सरकार
ये है बलूचिस्तान का दर्द
वहां की सामाजिक कार्यकर्ता नेला कादरी बताती हैं कि  पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर कब्जा कर रखा है और वहां नरसंहार, आतंकवाद, रेप की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। नेला कादरी बलूचिस्तान में पाकिस्तान की मौजूदगी के खिलाफ कैंपेन चला रही हैं।
मोदी लड़े लड़ाईं 
उन्होंने यह भी कहा कि मोदी को बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई में मदद करनी चाहिए। बलूचिस्तान पर भारत से उम्मीदों के बारे में कादरी ने कहा कि भारत के लोगों ने मोदी और बीजेपी को मजबूत बहुमत दिया है। मोदी बोल्ड और मजबूत नेता हैं। पूर्ववर्ती सरकार को ऐसा बहुमत नहीं मिला था और न ही इतना इंटरनेशनल समर्थन था।
इंदिरा गांधी का दिया उदाहरण
इंदिरा गांधी के साथ आंतरिक समस्याएं थीं लेकिन वह फिर भी बांग्लादेशियों के साथ खड़ी रही थीं। मोदी ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं? यदि मोदी मजबूत कदम उठाते हैं तो उन्हें पूरी दुनिया से समर्थन मिलेगा। इंडिया ने दुनिया में इज्जत कमाई है जबकि पाकिस्तान ने नफरत। इंडिया की मजबूती उसका लोकतंत्र है।
भारत के बाद अब बलूचिस्तान के जनता की यही पुकार, हमें चाहिए मोदी सरकार
बलूचिस्तान की आजादी भारतीय हितों के हक में 
इंडिया एक सेक्युलर देश है। इंडिया और मोदी जी को बलूचिस्तान के मामले में गंभीरता से सोचने की जरूरत है। हमें कोई जल्दी नहीं है। बलूचिस्तान की आजादी भारतीय हितों के हक में है। लाइव इंडिया हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां और आईफोन ऐप के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।
साभार: लाइवइंडिया.लाइव से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button