मैरिज के लिए 1 घंटे चला था इंटरव्यू, एकता ने माना है छोटी बहन

  • भोपाल. टीवी एक्ट्रेस और शहर की शान दिव्यंका त्रिपाठी 8 जुलाई को अपनी शादी की पहली वेडिंग एनीवर्सरी मनाने विदेश में है। इस अवसर पर  भोपाल में उनके घर जाकर उनकी मां नीलम त्रिपाठी से बात की और जाना कि किस तरह एक लव मैरिज, अरेंज मैरिज में बदली।
    मैरिज के लिए 1 घंटे चला था इंटरव्यू, एकता ने माना है छोटी बहन
    -दिव्यंका की मां नीलम त्रिपाठी ने बताया कि दिव्यंका का जन्मदिन बेंगलुरू में मनाया गया था जिसमें विवेक, को अपनी फैमिली के साथ बुलाया गया था। ,
    -विवेक, दिव्यंका के सीरियल दुल्हन में ही उनके साथ काम करते थे। इस वजह से दोनों की काफी अच्छी पहचान हो गई थी।
    -जन्मदिन मनाने के बाद हमने विवेक का इंटरव्यू लिया जिसमें ये पता किया कि लड़का कैसा है।
    -विवेक और उनकी फैमिली से बातचीत के बाद हमें लगा कि हमें अपनी लड़की के लिए जिसकी तलाश थी, वह यही लड़का है।
    -उसके बाद विवेक की फैमिली वालों ने दिव्यंका का 1 घंटे तक इंटरव्यू लिया। उस समय विवेक की फैमिली के सामने सिर्फ दिव्यंका थी और हम सब बाहर थे।
    -विवेक की फैमिली ने दिव्यंका से जो भी सवाल पूछे, दिव्यंका ने बड़ी सहजता से उन सवालों को जवाब दिया।
    -इस पर पर विवेक की मां ने दिव्यंका से पूछा कि कहीं तुम एक्टिंग तो नहीं कर रही हो।
    -इस पर दिव्यंका ने उनसे कहा कि मैं ऐसी ही हूं। यदि आप मेरे बारे में और जानना चाहती हैं तो सीरियल के सेट पर आकर खुद ही देख लें।
     
    ये मेरी छोटी बहन है
    -उसके बाद विवेक की फैमिली अगले दिन उस जगह गई, जहां सीरियल का शूट चल रहा था। वहां भी सबने दिव्यंका की तारीफ की।
    -तब ये तय हो गया कि दिव्यंका की शादी, विवेक से ही करनी है। ये बात दिव्यंका ने सबसे पहले एकता कपूर को बताई।
    -तब एकता कपूर ने विवेक से कहा था कि ये मेरी छोटी बहन है। अगर इसके साथ कुछ गड़बड़ी हुई तो देख लेना।
    -उसके बाद हम विवेक का घर देखने चंडीगढ़ गए और वहीं सगाई की डेट फाइनल कर दी। उसके बाद 8 जुलाई को दोनों की शादी हो गई।
     
     
     
Back to top button