मूसलाधार बारिश से मुंबई मुसीबत में, हर तरफ पानी ही पानी
मुंबई. तीन दिन से जारी बारिश से मुंबई शहर जैसे ठहर-सा गया है। रेलवे ट्रैक से लेकर सड़कें तक वॉटर फॉल से नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी फोटोज की भरमार हो गई है, जिसमें मुंबई के हालात बुरे नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- भागने की तैयारी में था राम रहीम, मशीन गन लेकर गया था कोर्ट
ऐसे हो गए हैं बारिश के बाद हालात…
– मंगलवार तीन से जारी बारिश से मुंबई शहर ठहर गया है। सड़क और रेलवे ट्रैक पानी में डूबे हुए हैं।
– हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया गया है। सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम का मुआयना किया।
– उन्होंने मीडिया को बताया कि सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही घर पहुंचने के लिए कहा है।

रेलवे के हार्बर लाइन पर सेवाएं बारिश के कारण प्रभावित
– सोमवार सुबह 8 बजे से 29 अगस्त मंगलवार को सुबह 8 बजे तक 152 मिमी की बारिश रिकॉर्ड की गयी। वर्ली में 63.75 मिमी, बायकुला में 78.21 मिमी, भांडुप में 90.63 मिमी और विकरोली में 111.96 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी।
– सिओन-धारावी रोड पर बांद्रा की ओर भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी है। सेंट्रल रेलवे के हार्बर लाइन पर सेवाएं बारिश के कारण प्रभावित हैं।
– मुंबई के वर्ली, लालबाग, कुर्ला बस डिपो जंक्शन, एलबीएस रोड, कुर्ला वेस्ट इलाके में पानी भरा हुआ है। वहीं, परेल के हिंदमाता इलाके की सड़कें पानी में डूबी हैं।