मुरली विजय ने जड़ा टेस्ट सीरीज में दूसरा शतक…

मुरली विजय के नाबाद शतक से भारत शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में ठोस जवाब दे रहा है। भारत ने तीसरे दिन पहली पारी में लंच तक 83 अोवरों में 2 विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। विजय 124 और कप्तान विराट कोहली 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे।murli-vijay-nagpur-test_650x400_61448429179

मुरली विजय का नाबाद शतक-

भारत ने तीसरे दिन सुबह 1 विकेट पर 146 रनों से आगे खेलना शुरू किया। भारत को दूसरा झटका दिन के दूसरी ही गेंद पर लगा जब बॉल की गेंद को लेफ्ट करने के चक्कर में पुजारा बोल्ड हो गए। गेंद पुजारा के पैड्‍स के उपरी हिस्से से लगकर स्टंप्स पर जा लगी। इसके बाद विजय ने विराट के साथ पारी को आगे बढ़ाया। विजय ने मोईन अली की गेंद पर 1 रन बनाते हुए शतक पूरा किया। उन्होंने 231 गेंदों का सामना कर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका इस सीरीज में दूसरा तथा करियर का आठवां शतक है।

विजय 267 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 124रन-

विजय जब 116 रनों पर थे तब अंपायर मरायस इरासमस ने उन्हें अादिल रशीद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिया, भारत द्वारा लिए गए रैफरल पर थर्ड अंपायर ने उन्हें नाट आउट करार दिया, क्योंकि पैड्‍स को लगने के पहले गेंद बल्ले को छू गई थी। लंच तक विजय और विराट 100 रनों की अविजित भागीदारी कर चुके हैं। विजय 267 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 124 और कोहली 44 रन बनाकर क्रीज पर थे।

भारतीय बल्लेबाज तीसरे दिन बड़ा स्कोर बनाकर इंग्लैंड को दबाव में लाना चाहेंगे। वानखेडे स्टेडियम की पिच गेंदबाजों को मदद नहीं कर रही है जिसके चलते भारत के बल्लेबाज पहली पारी में विशाल बढ़त बनाकर जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

 

Back to top button