मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पत्थरबाजों ने मीडियाकर्मियों पर बरसाए पत्थर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं मुठभेड़ के बाद सक्रिय हुए पत्थरबाजों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षाबलों और मीडियाकर्मियों पर पत्थर फेंके।
चौंकाने वाली बात ये है कि, इन पत्थरबाजों में कई लड़कियां और महिलाएं भी शामिल नजर आईं। हालांकि हर बार की तरह इस बार पत्थरबाजों के निशाने पर सुरक्षाबल नहीं बल्कि मीडियाकर्मी थे।

यह भी पढ़ें- युवक को प्यार करने की मिली ये दिल दहला देने वाली सजा..
बता दें कि सुरक्षाबलों को इस इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद वहां स्थानीय पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को देख आतंकियों ने उन पर फायरिंग की। जिसका सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें 2 आतंकवादी ढेर हो गए।
गौरतलब है, पिछले कुछ महीनों से पत्थरबाज आतंकियों से मुठभेड़ के वक्त सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाते हैं। जिससे एनकाउंटर के वक्त सुरक्षाबलों का ध्यान बंटे और आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो सकें।

The post मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पत्थरबाजों ने मीडियाकर्मियों पर बरसाए पत्थर appeared first on India Junction News.

Back to top button