‘मुझे अंग्रेजी नहीं आती, इसलिए नहीं जानता पत्र में क्या लिखा’

मुंबई. शीना वोरा हत्याकांड मामले में सरकारी गवाह बने श्यामवर राय ने उस पत्र को भी पहचानने से इनकार कर दिया जिसमें राय ने क्षमादान की मांग की थी। राय ने कहा कि यह पत्र अंग्रेजी में लिखा गया था और मुझे अंग्रेजी की समझ नहीं है।

इस दौरान राय ने कहा कि उसे याद नहीं है कि उसने उससे पूछताछ करनेवाले अधिकारियों के सामने कहा था कि उसे इकबालिया बयान देना है और अपना गुनाह कबूल करना है। मैंने मैैजिस्टेट के सामने भी नहीं कहा था कि मुझे अपना गुनाह कबूल करना है।
ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया
राय ने सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश जेसी जगदाले के सामने शुक्रवार को यह बात कही। अदालत में राय से जिरह चल रही है।





