मुख्य सचिव हुए पुलिस की समस्याओं से रूबरू, इन मुद्दों पर की चर्चा

देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में आज मुख्य सचिव उत्पल कुमार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे हैं।मुख्य सचिव हुए पुलिस की समस्याओं से रूबरू, इन मुद्दों पर की चर्चा

बैठक में शासन में लंबित मामलों और नए थानों-चौकियों को लेकर चर्चा हो रही है। इस बैठक में डीजीपी सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं। गृह सचिव और वित्त सचिव भी बैठक में मौजूद हैं। 

बता दें कि गृह सचिव नितेश कुमार झा ने एक सप्ताह पहले पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करके पुलिस से जुडे़ प्रस्तावों पर चर्चा की थी। यह पहला मौका है कि जब मुख्य सचिव पुलिस मुख्यालय आए हैं।

Back to top button