मुंबई : सिपाही ने महिला का ऑटो रोककर की बदसलूकी और मारपीट, सस्पेंड

mumbai-police_650x488_81446522217-300x225मुंबई: मुंबई पुलिस के एक सिपाही पर शराब के नशे में एक महिला से बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसवाले ने ऑटो में जा रही महिला को रोका और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

इस दौरान उस पर महिला से अपशब्द और धक्का मारकर गिराने का आरोप है। जब भीड़ ने आरोपी को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो नशे में होने की वजह से उसने किसी की नहीं सुनी और महिला को मारने पीटने लगा।

बाद में कंट्रोल रूम में शिकायत कर पुलिस को जानकारी दी गई। आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है और उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button