मुंबई में एक निजी एयरलाइन की एयर होस्‍टेस अपने फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म का हो गई शिकार

मुंबई की एक निजी एयरलाइन में काम करने वाली 25 वर्षीय विमान परिचारिका से अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र में उसके मित्र और उसके साथ फ्लैट में रहने वालों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म  किया। इस मामले में महिला के मित्र स्वप्निल बाडोदिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाडोदिया ने अपराध स्वीकार कर लिया लेकिन इसमें अपने रूममेट की संलिप्तता से इनकार किया। बाडोदिया को एक अदालत में पेश किया गया जहां उसे छह जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया, इस मामले में आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि मुंबई में एक निजी एयरलाइन में काम करने वाली 25 वर्षीय विमान परिचारिका से अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र में उसके मित्र और उसके साथ फ्लैट में रहने वालों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस फ्लैट में महिला के साथ तीन पुरुष रूममेट रहते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना मंगलवार को गोनी नगर स्थित एक फ्लैट में हुई जहां महिला का मित्र स्वप्निल बाडोदिया (23) पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा था। बाडोदिया भी उसी एयरलाइन में काम करता था। वह उस महिला के साथ मंगलवार रात को भोजन के लिए बाहर गया था और बाद में फ्लैट में आकर शराब पी।

महिला का कहना है कि जब वह अगले दिन सुबह सोकर उठी तो उसे भी एहसास हुआ कि उसने रात को शराब पी थी। उसके बाद बाडोदिया और उसके अन्य रूममेट ने रात में महिला के साथ जबर्दस्ती की, जिसके बाद महिला ने एमआईडीसी पुलिस थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन अलकनुरे के अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button