मिक्स्ड वेजिटेबल सूप बनाने के लिए आज ही अपनाएं ये आसान रेसिपी 

सामग्री :

ऑलिव ऑयल- 1 टेबलस्पून, एक प्याज, तीन लहसुन, दो सैलरी पत्ता, दो गाजर, दो कप मिक्स्ड वेजिटेबल (गोभी, जुकीनी और फ्रेंचबींस), नमक स्वादानुसार, गॉर्लिक पाउडर- आधा टीस्पून, ऑरगेनो- एक टीस्पून, एक तेजपत्ता, आठ कप- वेजिटेबल स्टॉक, टमाटर- 4, चीज़- आवश्यकतानुसारमिक्स्ड वेजिटेबल सूप बनाने के लिए आज ही अपनाएं ये आसान रेसिपी 

विधि :

पैन में तेल गर्म करने के बाद उसमें प्याज और लहसुन डालें। अब सभी सब्जियां डालकर दो मिनट तक भूनें। अब इसमें नमक, गॉर्लिक पाउडर और ऑरगेनो डालकर चलाएं।
वेजिटेबल स्टॉक बनाने के लिए पानी में टमाटर और तेजपत्ता डालकर दस-बारह मिनट पकाएं। बाद में छानकर इसी पानी का स्टॉक बनाएं। इन सब्जियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अब पैन में स्टॉक और नमक डालकर अच्छी तरह चलाएं। ऊपर से चीज़ डालकर या ऐसे ही सर्व करें।

Back to top button