मामी-भांजे के अवैध संबंध ने ली जान!

नई दिल्ली: आज कल प्यार और अवैध सबंध के कारण क्राइम बढ़ा है। एक ऐसा ही घटना नालंदा जिले में हुई हैं। रिश्ते में भांजा लगने वाला युवक अपने मामा से ज्यादा मामी से ज्यादा बातें किया करता था। मामी को भी भांजे का साथ पसंद था।

प्यार बढ़ता गया और अब वह अक्सर भांजा मामा के गैरहाजिरी में आता और मामी के साथ प्यार की हदें पार करता. दोनों एक-दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा करते थे, कसमें खाते थे।

धीरे-धीरे उनके प्यार की भनक घरवालों को भी लग गई। मामी ने पूंजी लगवाकर भांजे से दुकान खुलवा ली और अपने पति को पार्टनर बना लिया। मामा दुकान देखता था और भांजा मामी के साथ एकांत में प्यार इश्क का पाठ पढ़ता था। एक दिन मामा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर भांजे को मौत के घाट उतार दिया। भांजे की हत्या गला दबाकर की गई है।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की सुबह बेलुआ खंधा से युवक के शव को बरामद किया। घटना की भनक मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। दर्जनों गांव के ग्रामीण मौके पर जमा हो शव की पहचान में जुट गए। मृतक की पहचान नगरनौसा थाना अंतर्गत कुरारी गांव निवासी सिद्धेश्वर प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र देवव्रत कुमार के रूप में की गई है।

मृतक के पिता ने बताया कि उनके दूर के रिश्तेदार की पत्नी से पुत्र का अवैध संबंध था। इसी खुन्नस में महिला के पति ने गला घोंटकर उनके पुत्र की हत्या कर दी। इसके अलावा दस लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस भी घटना का कारण अवैध संबंध बता रही है।

Back to top button