माइक्रोमैक्स भारत 1 Vs भारत 2 अल्ट्रा: जानिए फीचर्स और कीमत में कौन बेहतर

भारत 1 फीचर फोन लॉन्च करने के बाद भारतीय ब्रैंड माइक्रोमैक्स ने 4G LTE स्मार्टफोन भारत 2 लॉन्च कर दिया है। जहां, भारत 1 को बीएसएनएल के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया था। वहीं, भारत 2 के लिए माइक्रोमैक्स ने वोडाफोन के साथ हाथ मिलाया है।माइक्रोमैक्स भारत 1 Vs भारत 2 अल्ट्रा: जानिए फीचर्स और कीमत में कौन बेहतर

ग्राहकों को क्या होगा फायदा 
भारत 1 और भारत 2 दोनों ही उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो सस्ते में 4G LTE फोन की तलाश में हैं। इन फोन्स की अच्छी बात यह है की भले ही माइक्रोमैक्स, बीएसएनएल और वोडाफोन से साझेदारी में ये फोन्स लेकर आया है। फिर भी इसमें बाध्यता नहीं है की आपको इन्हीं टेलीकॉम कंपनियों की सिम का प्रयोग करना होगा।

माइक्रोमैक्स भारत 1 बनाम भारत 2 अल्ट्रा : स्पेसिफिकेशन्स

भारत 2 अल्ट्रा माइक्रोमैक्स का नया फोन है, जिसे कंपनी भारत में नवंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च करेगी।

माइक्रोमैक्स भारत 2 अल्ट्रा 4 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1.3 Ghz प्रोसेसर के साथ 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह ड्यूल सिम फोन एंड्रॉयड मार्शमैलौ पर कार्य करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 1300 mAh की बैटरी मौजूद है। कैमरे की बात करें तो, इसमें 2MP का रियर और 0.3MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस मौजूद है।

माइक्रोमैक्स भारत 1 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205 और 512 एमबी रैम से लैस है। इसमें 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बेसिक फोटोग्राफी के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4G LTE, VoLTE और ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। इसमें 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।

माइक्रोमैक्स भारत 1 बनाम भारत 2 अल्ट्रा: कितनी कीमत अदा करनी होगी

माइक्रोमैक्स भारत 2 अल्ट्रा :

  • डाउन पेमेंट: 2,899 रुपये
  • वोडाफोन रिचार्ज: 5,400 रुपये
  • कैशबैक: 1,900 रुपये
  • कुल देय राशि : 6,399 रुपये

माइक्रोमैक्स भारत 1:

  • फोन कॉस्ट: 2,200 रुपये
  • बीएसएनएल रिचार्ज (तीन वर्षों के लिए): 3,492 रुपये
  • कुल देय राशि: 3,492 रुपये

निष्कर्ष:  माइक्रोमैक्स भारत 2 अल्ट्रा आपको 999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को तीन वर्षों के दौरान कुल 6399 रुपये खर्चने होंगे। भारत 1 में यूजर्स को कोई कैशबैक नहीं मिलेगा, लेकिन यह फोन समान तीन वर्षों के कार्यकाल में यूजर्स को 3492 रुपये का पड़ेगा।

Back to top button