मां ने गैंगरेप का लगाया आरोप, पुलिस ने कहा- प्रेम संबंध में लॉ छात्रा ने की आत्महत्या

 
बाराबंकी। यूपी के साथ देश के कई राज्यों से लगातार रेप के मामले सामने आ रहे थे। हर दिन महिलाये दरिंदो की हवस का शिकार हो रही है। वह आज यूपी के बाराबंकी से एक रेप मामला सामने आया है। जंहा एक एलएलबी छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह रेप पीड़िता का शव दुपट्टे से लटकता हुआ पाया गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने बड़ा बयान दिया है। पुलिस के मुताबिक एलएलबी छात्रा की आत्महत्या प्रेम संबंधों के चलते हुई है। एएसपी आरएस गौतम के अनुसार, प्रेमी रवि के शादी इनकार करने और अपशब्द कहने से नाराज छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
मृतक छात्रा बाराबंकी के एक कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज के साथ ही रेप पीड़िता वकील के पास प्रैक्टिस भी किया करती थी। छात्रा की मां ने बयान दिया है कि दो दिसम्बर को कॉलेज से लौटने के दौरान श्री राम कॉलोनी के शिवपल्टन और लेखपाल शिवकुमार ने उनकी बेटी का रेप किया था। आरोपी लेखपाल पर पहले के कई मामले दर्ज हैं। दबंगो के चलते पुलिस ने उनका केस नहीं दर्ज किया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन आरोपियों की गिरफ़्तारी अभी भी नहीं की गयी थी। आरोपी लगातार छात्रा पर दबाव बना रहे थे। जिससे परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली।

Back to top button