महिला से बनाए संबंध, सऊदी प्रिंस गिरफ्तार

price-56051d2125d36_exlstसऊदी अरब के राजकुमार मजीद अब्दुल्लाजीज अल सौद को एक महिला से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। मामला अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजेल्स का है।

डेली मेल के अनसार, प्रिंस पर एक नौकरानी के साथ जबरन संबंध बनाने का अरोप है। प्रिंस के पड़ोस में रहने वाले लोगों का दावा है‌ क‌ि उन्होंने एक महिला को मदद लिए चिल्लाते हुए और आरोपी प्रिंस के घर की दीवार चढ़कर बाहर आने का प्रयास करते हुए देखा है।

उन्होंने कहा कि महिला जब मदद के लिए गुहार लगा रही थी तब उसके शरीर से खून बह रहा था। अकूत दौलत रखने वाले प्रिंस का घर लॉस एंजेल्‍स के एक पहाड़ी इलाके में है जहां महिला का यौन शोषण किया गया है।

पड़ोस में शोर शराबा होने से एक कोठी के गार्ड ने पुलिस को फोन कर आस-पास अशांति होने की बात कही। इसके बाद अमेरिकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

बताते हैं कि पुलिस अध‌िकारी जब सउदी प्रिंस के घर पहुंचे तो वहां काम कर रहे नौकरों से पूछताछ की तो जानकारियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने 20 कर्मचारियों को घर से बाहर निकाला। वहीं आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां उसे तीन लाख डॉलर जमा कराकर जमानत दे दी गई।

अदालत ने प्रिंस के खिलाफ सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 अक्टूबर तय की है जब आरोपी अदालत में दोबारा पेश होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button