महिलाएं समय से पहले पीरियड्स लाने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय…

पीरियड्स महिलाओं के जीवन चक्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो कि एक नियत समय के बाद पुनः घटित होने वाली क्रिया हैं। लेकिन कई बार ऐसे हालत सामने होते हैं कि आपको कहीं बाहर काम से जाना हो या किसी प्रतिस्पर्धा में भाग लेना हो तो इसके चलते कई बार महिलाऐं समय से पहले पीरियड्स की चाहत रखती हैं। हांलाकि मेडिकल पर इसकी दवाइयां भी उपलब्ध हैं लेकिन वे हानिकारक हो सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

अजवायन

150 ml पानी में 6 ग्राम अजवायन को उबाल लें और दिन में 3 बार इसे पिएं। इसके अलावा 2 बार अजवायन की चाय पिएं।

सौंफ

सौंफ की सुंगधित चाय के इस्तेमाल से भी आप जल्द पीरियड्स ला सकते हैं। एक ग्लास पानी में 2 चम्मच सौंफ रात भर तक रखें औऱ सुबह छान कर पी लें। खाली पेट सुबह सौंफ के इस पानी का प्रयोग करने पर यह ज्यादा फायदा देता है।

अदरक

अदरक पीरियड्स लाने वाले सबसे ताकतवर उपायों में से एक है। यह बेहद गर्म होता है। हालांकि इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अदरक से गैस बनती है। हालांकि अगर आपके पीरियड्स काफी डिले हो गए हो तो अजवायन और अदरक की चाय ट्राए कर सकती हैं। इससे आपका काम हो जाएगा।

कच्चा पपीता

यह सबसे आसान और सुलभ घरेलू उपाय है जिसकी मदद से पीरियड्स जल्दी आते हैं। पपीता में ऐसा तत्व होता है जो यूटरस में कसाव पैदा करता है। कसाव के कारण पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। कच्चे पपीते का जूस बनाकर पिएं या अपने मासिक चक्र के बीच में रोज पपीता खाएं।

धनिया

अनियमित पीरियड्स के लिए धनिया के दाने भी बेहतर उपाय हैं। अपने पीरियड्स से पहले 1 चम्मच धनिया के दानों को 2 कप पानी में उबाल लें। फिर छान कर उसे दिन में तीन बार पिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button