महर्षि विद्या मंदिर में ज्ञान युग दिवस का आयोजन

सुलतानपुर, 13 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। महर्षि विद्या मंदिर में महर्षि महेश योगी का जन्म दिवस महर्षि ज्ञान युग दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने बैच लगाकर एवं बुके भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि के विद्यालयों की एक प्रमुख विशेषता है विद्यार्थियों को संस्कारित करना। इस वैदिक ज्ञान विज्ञान से संस्कारित यह विद्यार्थी अपने स्वयं के जीवन में अपने परिवार व समाज में अपने सद्गुणों से एक नई आभा और ऊर्जा का संचार करके आदर्श समाज की स्थापना करेंगे। साथ ही विद्यालय प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि यह पावन दिन हम सभी के लिए अपने आप को परम पूज्य महर्षि एवं वेद विज्ञान के आदर्शों के प्रति उन्हें समर्पित करने का शुभ अवसर है। इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा विधि मिश्रा तथा कृतिका सिंह ने अपने विचारों से मानव जीवन में भावातीत ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय के छात्र वरुण दिवेदी ने भावातीत ध्यान की महत्ता पर कविता प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
रिपोर्ट- विकास आनन्द 

Back to top button