नवाज शरीफ की बेटी मरियम के प्रेग्नेंट होने की खबर, जानिए क्या है हकीकत

पाकिस्तान की राजनीति में दो प्रमुख परिवारों में से एक शरीफ खानदान पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पहले नवाज शरीफ को पनामा गेट मामले में सजा का ऐलान हुआ फिर उनकी पत्नी कुलसुम का निधन. अब पाकिस्तान की सोशल मीडिया में खबरें चल रही हैं कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ प्रेग्नेंट हैं.  इस खबर को लेकर कई स्क्रीन शॉट्स तो पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन का हवाला दिया गया है.

पाकिस्तान की सोशल मीडिया में जो खबरें फैल रही हैं, उनके मुताबिक मरियम नवाज शरीफ की प्रैग्नेंसी की खबरें आ रही हैं. इन खबरों में उन्हें 4 महीने की प्रैग्नेंट बताया गया है. इतना नहीं ये भी कहा गया कि वह पिछले शनिवार को लाहौर के एक निजी हॉस्पिटल में चैकअप के  लिए गई थीं. खबरों के अनुसार, मरियम अपने चौथे बच्चे के आने की खबरों से बहुत खुश हैं. खबरों के अनुसार, ये खबर हालांकि बहुत कठिन समय में आई है, जब शरीफ फैमिली कानूनी पचड़ों में उलझी हुई है.

Back to top button