“मनुवादी और सामन्तवादी हैं सीएम योगी”

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जो भगवान हनुमान को दलित और वंचित बताया गया है, वह आदित्यनाथ की मनुवादी और सामन्तवादी सोच को उजागर करता है।
यह भी पढ़ें- चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों,युवाओं और महिलाओं के लिए किए ये बड़े वादे..
उन्होंने कहा कि, सीएम ने अपने इस बयान से साबित कर दिया कि उन जैसे लोगों का मन कितना विषैला है, जो मनुष्यों में भेद करते हुए अब अपने भगवानों में भी वर्ण व्यवस्था लागू कर रहे हैं। आदित्यनाथ जैसे लोग बजरंगबली के नाम पर मिलने वाली भिक्षा पर पलते हैं और उन्हें दलित, शूद्र कहते हैं।
पल्लवी पटेल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के इस बयान से आज भारत के महान संत गुरू गोरखनाथ और सम्पूर्ण नाथ सम्प्रदाय अपमानित हुआ है। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि भाजपा से कहीं बहुत बड़ा स्थान व महत्व नाथसम्प्रदाय का है जिसके आदित्यनाथ प्रमुख बने हुए हैं।





