मक्खी को मारने के चक्कर में 82 वर्षीय शख्स ने जला डाला अपना पूरा घर, मामला जानकर हो जाओगे हैरान…

अक्सर हमारे सामने कुछ घटनाएं ऐसी घटित होती हैं जो हैरान कर देती हैं और जिनपर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल होता हैं। आज एक ऐसा ही किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जिसमें एक शख्स ने मक्खी से परेशान होकर अपने घर को ही आग लगा दी। यह किस्सा फ्रांस का है, वहां के स्थानीय समाचार में बताया गया है कि, 82 वर्षीय बूढ़ा पारकोल-चेनाउद के छोटे से गांव में अपने घर में पिछले शुक्रवार को रात के खाने के लिए बैठ गया था। तब एक मक्खी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

जी दरअसल फ्रांसीसी ने एक इलेक्ट्रिक रैकेट के साथ मक्खी को मारना चाहा लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसके घर के अंदर एक गैस कनस्तर लीक हो रहा है। वहीं सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही उसने इलेक्ट्रिक रैकेट चलाया तो उसका संपर्क गैस से हो गया और इससे किचन में आग लग गई। उसके बाद जो धमाका हुआ उससे वहां मौजूद सभी चीजें नष्ट हो गईं।

वैसे सबसे अच्छी खबर यह रही कि शख्स किसी भी बड़ी चोट के बिना वहां से भाग निकला और खुद को बचाने में सफल हो गया। वैसे बताया जा रहा है इस आग में उसके हाथ जल गए थे। अब खबरें हैं कि उनके परिवार के सदस्य घर की मरम्मत का काम करा रहे हैं।

Back to top button