जोधपुर. केंद्रीय राज्यमंत्री वाईएस चौधरी की बेटी चांदनी का शाही सगाई समारोह शुक्रवार को उम्मेद पैलेस में हुआ। चांदनी और वर्धन ने एक-दूसरे को एंगेजमेंट रिंग पहनाई। समारोह के लिए उम्मेद पैलेस में भव्य डेकोरेशन लाइटिंग की गई। मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर साइंस एंड टेक्नोलाॅजी एंड अर्थ साइंस की बेटी के इस सगाई समारोह में शामिल होने आंध्रप्रदेश समेत दक्षिण भारत से बड़ी तादाद में पाॅलिटिशियन, बिजनेसमैन और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग पहुंचे। देश के सबसे अमीर सांसदों में से एक हैं चौधरी…
– सुजाना चौधरी के नाम से मशहूर वाईएस चौधरी तेलुगु देशम पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। वे एक इंडस्ट्रीयलिस्ट हैं और 190 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हाेने के साथ देश के सबसे अमीर सांसदों में से एक हैं।
– सुजाना ग्रुप और कम्पनीज के फाउंडर और चेयरमैन चौधरी आंध्रप्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट से एक पावरफुल कम्युनिटी से ताल्लुक रखते हैं। प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी उनकी ही कम्युनिटी से आते हैं।
कई मेहमान चार्टर और शेड्यूल प्लेन से जोधपुर पहुंचे
– मंत्री वाईएस चौधरी की बेटी चांदनी और कृष्णा वर्धन वेंकयालापति के सगाई समारोह में शामिल हाेने गुरुवार को करीब 100 मेहमान फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे।
– एयरपोर्ट पर मारवाड़ी परंपरा से स्वागत करने के बाद मेहमानों को होटल भेजा गया। तीन दिन चलने वाली सगाई का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को उम्मेद भवन में था।
– इस सगाई समारोह को लेकर उम्मेद भवन के मारवाड़ हॉल और गैलेरी में खास सजावट की गई है। समारोह में आने-वाले मेहमानो के स्वागत के लिए खास तौर से इवेंट कंपनी को हायर किया गया था।
– बताया जाता है कि इसमें शामिल होने कई मेहमान चार्टर और शेड्यूल प्लेन से जोधपुर पहुंचे थे।
– समारोह के लिए वर्धन ने स्काई ब्ल्यू रंग की सिल्क की शेरवानी, गोल्डन पायजामा, जूतियां और गले में मोतियों का हार पहना। वहीं चांदनी सिल्वर कलर के जरीदार बॉर्डर लगे लहंगा-सूट में नजर आईं।