भ्रष्टाचार जागरूकता अभियान का आयोजन

सुलतानपुर, 02 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। समाज कल्याण बोर्ड के निर्देश पर जिले में प्रताप सेवा समिति के बैनर तले एकता परिवार परामर्श केन्द्र की ओर से भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिये विद्यालयों में छात्राआें को जागरुक किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत सतर्कता जागरुकता सप्ताह में शहर के विद्यालयों में गोष्ठी करके विद्यार्थियो को भ्रष्टाचार के विरुद्द मुहिम में सहयोग की शपथ दिलाई गयी।
जागरुकता सप्ताह में शहर के बहादुरपुर रोड स्थित कौमी निस्वा बालिका इण्टर कालेज, टी आई कार्यालय गोमती नगर पॉचोपीरन, माडर्न पब्लिक स्कूल लखनऊ रोड गभाडिया, इंडियन पब्लिक स्कूल रेलवे क्रासिग में गोष्ठी का आयोजन कर छात्रों का जागरूक किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं से इसमें सहयोग की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर परिवार परामर्श केन्द्र की काउंसलर सरिता यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि भ्रष्टाचार विकास की राह में सबसे बडी बाधा है। विद्यालय की शिक्षिका में स्वाती कौशल, अंजू तिवारी, शबाना, प्रियंका, पूजा, शालनी, मानसी, रीना, प्रिया, आशा, शीलू, सुमन व हाशमी खान ने भी भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाते हुए छात्रों को सम्बोधित किया।
रिपोर्ट- विकास आनन्द 

Back to top button