भीलवाड़ा में बोले PM- मोदी की मां का पिता का हिसाब मांगने वाले थोड़ा काम कर लेते

भीलवाड़ा: राजस्थान के चुनावी रण मे अब रगं जमने लगा है. सत्ताधारी बीजेपी के धुआंधार चुनाव प्रचार का आगाज पी एम मोदी की सभा से शुरू हो गया है. इसी कड़ी में पीएम मोदी भीलवाड़ा पहुच चुके हैं. जहां मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि राजस्थान में फिर एक बार बीजेपी की सरकार आएगी. साथ ही मोदी ने कहा कि एक वक्त था जब देश में सिर्फ कांग्रेस का शासन चलता था पर अब ऐसा नहीं होगा.भीलवाड़ा में बोले PM- मोदी की मां का पिता का हिसाब मांगने वाले थोड़ा काम कर लेते

साथ ही मोदी ने कहा कि ये राजस्थान की धरती है, वीरों की धरती है और ये भीलवाड़ा तो कितने ही संकट आए, चुनौतियां आईं लेकिन इस भीलवाड़ा ने राणा प्रताप का साथ नही छोड़ा. संकटों के समय भी मुसीबतें झेलना पसंद किया लेकिन आखिरी समय तक राणा प्रताप के साथ खड़ा रहा, इस धरती को मेरा नमन. इस बार राजस्थान ने ठान ली है, इस बार आएगी बीजेपी सरकार है. 

पीएम मोदी ने मुंबई हमले की चर्चा करते हुए कहा आज 26 नवंबर है, जब दिल्ली में मैडम का राज चलता था, महाराष्ट्र में भी कांग्रेस की सरकार, दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार और 26/11 हमला करके हमारे देश के जवानों को आतंकवादियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था. आज उस घटना को 10 साल हो रहे हैं. जब मुंबई में आतंकवाद की घटना हुई थी. उस समय राजस्थान मे चुनाव का वक्त था. अगर उस वक्त कोई भी आतंकवाद की घटना की आलोचना करता था तो ये राजदरबारी ऐसे उछलते थे कि बोलने वालों के मुंह पर ताला लगा देते थे. और बोलते थे कि ये युद्ध है और पाकिस्तान ने हिंदुस्तान पर हमला बोला है और कहते थे कि इस वक्त में उनकों इन मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि 10 साल पहले 26 नवंबर को आतंकवाद की इतनी भयंकर घटना हुई सारी दुनिया हिल गई थी और कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही थी और कांग्रेस देशभक्ति का पाठ पढ़ाती थी. लेकिन जब मेरी सेना ने पाकिस्तान में उसी के घर जाकर हमला किया और आतंकवादियों का हिसाब चुकता किया था और एक अखबार ने लिखा था कि ठब्बे भर कर लाश ले जानी पर रही है और ऐसे वक्त में कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया और सैना पर सवाल उठाया. क्या देश का जवान मुट्ठी पर जान लेकर चला था तो क्या हाथ में कैमरा लेकर जाता.

साथ ही पीएम मोदी ने कहा 26-11 और एक और भी दिवस है आज और वो है संविधान दिवस और बाबा अंबेडर का दिवस जो सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों के लिए गर्व का दिवस है, सम्मान का दिवस है. मैं संविधान के निर्माताओं को विशेषकर अंबेडकर को नमन करता हूं जिन्होने बाबा अंबेडकर ने भेदभाव को खत्म करने का रास्ता दिखाय़ा.

हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री अगर अमेरिका जाता है, अमेरिका का राष्ट्रपति देश के बारे में बात करता है तो वह ये पूछता है क्या कि आप पहले अपनी जात बता. अगर हिंदुस्तानी विदेश जाता है उन्हें सवा सौ करोड़ के देश की ही जात दिखती है. लेकिन कांग्रेस दूसरे मुद्दे उठा रही है और मोदी की जात पूछ रही है. नामदार को ये शोभा देता है क्या? 60 साल तक नामदार की 4 पीढ़ी को किसी ने सवाल पूछने की हिम्मत नहीं की लेकिन ये हिम्मत मोदी ने की. 

वहीं कांग्रेस पर वार करते हुए मोदी बोले इस देश की जनता आपसे हिसाब नहीं मांग सकती, लेकिन मोदी हिसाब मांगता भी है और हिसाब देता भी है. मैं पूछना चाहता हूं कि मैं अपने वादे पर खरा उतरा या नहीं. मैं परिश्रम करने में मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखूंगा. आप बताइए कि मैंने इसमें कभी कोई कमी छोड़ी, आपने कभी सुना मैंने छुट्टी ली, कभी सुना मैं टेलहने चला गया, मैं 7 दिन गायब हो गया. 

देश के विकास के लिए जिन कामों को हमने हाथ में लिया है. आज दिल्ली का कमलछाप इंजन राजस्थान की भलाई में लगा हुआ है. एक बार फिर 5 का मौका दीजिए, जो काम पिछले 50 सालों में नहीं हुए हैं वो काम हम करावएं. मुझे अपनी सेवा करने का मौका दीजिए. 

Back to top button