भारी पुलिस बल की मौजूदगी में FIR की कॉपी मिलने के बाद हुआ शुभम का अंतिम संस्‍कार

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति का अंतिम संस्कार भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किया गया। अंतिम संस्‍कार शनिवार को पैतृक गांव परसांवा में किया गया। पिता जगदीश प्रसाद ने अंतिम संस्कार किया। वहीं इससे पहले परिजनों ने काफी हंगामा किया जिसके बाद जाकर एफआइआर दर्ज की गई। सुबह तीन बजे करीब जीआरपी ने एफआइआर की कॉपी दी। 

शुक्रवार देर शाम शुभम प्रजापति का शव प्रतापगढ़ से गांव पहुंचा तो शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया। कोई बड़ा हंगामा न हो इसे देखते हुए गांव में पुलिस बल लगाया गया। सीओ अर्पित कपूर ,प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर रतन सिंह, श्यामसुंदर, थानाध्यक्ष जायस भरत उपाध्याय पीएसी और पुलिस लाइन का फोर्स मौजूद रहा। वहीं शुक्रवार शाम को मृतक के भाई अरुण प्रजापति, सहयोगियों के साथ स्टेशन पहुंचे स्टेशन। वहां परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब बारह बजे तक स्टेशन पर एफआईआर के लिए गहमागहमी चलती रही। सीओ अर्पित कपूर ने परिजनों को समझाया रात में जीआरपी प्रतापगढ़ थानाध्यक्ष फूल सिंह उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह स्टेशन पर पहुंचे जीआरपी की ओर से एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन के बाद परिजन प्रतापगढ़ गये। सुबह तीन बजे परिजनों को एफआईआर की प्रति दी गई, थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पिता जगदीश प्रजापति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पूर्व मंत्री के भतीजे अरुण प्रजापति ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज करने में बहुत आनाकानी की गई। हम लोग रात में स्टेशन पर गये थे फिर अधिकारियों से बात हुई जिसके बाद सुबह तीन बजे हम लोगों को प्रतापगढ़ जीआरपी थाने से एफआईआर की कॉपी मिली। उन्‍होंने आरोप लगाया कि हमारे राजनैतिक विरोधियों की साजिश इस घटना में है। उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों ने गायत्री प्रजापति को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया है उन्‍हीं लोगों ने शुभम को मारा है। मेरे भाई को न्याय मिले घटना की उच्चस्तरीय जांच हो तभी न्याय मिलने की उम्मीद है। बता दें कि पूरे मामले में अज्ञात लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button