ब्रिक्स सम्मलेन : भारत ओर रूस के बीच हुए 16 अहम् समझौते, हिल गई दुनिया

नई दिल्ली : गोवा की राजधानी पणजी में ब्रिक्स सम्मलेन 2016 शुरू हो चुका है। पांच देशों के इस सम्मेलन में तमाम आपसी और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा शुरू हो गई है।

img_20161015021448-1
ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सभी ने आपसी विवादों को सुलझाने में सबसे ज्यादा जोर दिया। इन मीटिंग में भारत के लिए सबसे ज्यादा अच्छी खबर है। क्योंकि इसमें रूस और भारत के बीच कई अहम मुद्दों पर समझौते हुए हैं।

भारत-रूस समझौता

गैस पाइप लाइन स्टडी पर भारत का रूस से करार
जहाज निर्माण पर दोनों देशों के बीच समझौता
हरियाणा में स्मार्ट सिटी पर रूस से समझौता
शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत और रूस के बीच समझौता
विज्ञान और तकनीक को लेकर भी दोनों देशों के बीच अहम करार
मिलिट्री हेलीकॉप्टर पर दोनों देशों ने किया अहम समझौता
इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बड़ा समझौता
करार के तहत भारत एंटी मिसाइल डिफेंस देगा रूस
भारत को s-400 सिस्टम देगा रूस
इसके साथ ही दोनों देशों की बीच 16 अहम करार हुए हैं।
इससे पहले गोवा पहुंचने पर पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जोरदार स्वागत किया।
वहीं, ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी गोवा पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से जिनपिंग की मुलाकात शाम 5:40 बजे होगी। जानकारी के मुताबिक, चीनी नेता अपने इस दौरे पर पाकिस्तान का मुद्दा उठा सकते हैं। समिट में चीन भारत को प्रभावित कर पाकिस्तान के साथ उसके राजनयिक गतिरोध को तोड़ने की कोशिश करेगा।
मोदी ने ट्वीट कर पुतिन का किया स्वागत
शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया और रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहले ही भारत को अपना खास सामरिक साझेदार बता चुके हैं। बातचीत के दौरान दोनों देश अपनी साझेदारी को एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाएंगे जो आने वाले वक्त में देश के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच 40 हजार करोड़ के रक्षा सौदे हो सकते हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button