भारतीय मूल के लिओ वराडकर ने रचा इतिहास, बने आयरलैंड के प्रधानमंत्री

भारतीय मूल के लिओ वराडकर आयरलैंड के अगले प्रधानमंत्री होंगे। हाउसिंग मिनिस्टर साइमन कोवेनी को हरा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है। 
भारतीय मूल के लिओ वराडकर ने रचा इतिहास, बने आयरलैंड के प्रधानमंत्री
वह आयरलैंड के पहले समलैंगिक और दुनिया में सबसे कम उम्र (38 वर्ष) वाले पीएम बन गए हैं। वराडकर इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि वराडकर को 60 फीसदी तो वहीं कोवेनी को 40 फीसदी वोट मिले हैं।

ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचे फ्रांस, मैक्रों से करेंगे मुलाकात

चुनाव का परिणाम आयरलैंड के समयानुसार शाम करीब 5 बजे और भारतीय समयानुसार परिणाम रात करीब 10 बजे घोषित किया गया। ​वराडकर ने 2015 में अपने समलैंगिक होने की बात सार्वजनिक की थी।

बता दें कि वराडकर के पिता अशोक वराडकर मुंबई के रहने वाले हैं वह आयरलैंड में जा बसे थे। वहीं उनकी मां मरियम आयरिश है। पिता अशोक ने जो पेशे से डॉक्टर थे, एक आयरिश नर्स मिरियम से शादी की थी। वहीं लियो का जन्म आयरलैंड में हुआ। 

उनकी चचेरी बहन मशहूर ओडिशा डांसर शुभदा वारडकर कहती हैं कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से हैं। हमारा परिवार 1960 में मुंबई से आयरलैंड आकर बस गया था। 

Back to top button