भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, आरोपी बोला-‘मेरे देश से निकल जाआे’

वाॅशिंगटन। अमरीका के कंसास में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गर्इ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने गोली मारने के दौरान कहा कि मेरे देश से निकल जाआे। इस घटना में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने घटना को नस्ली हमला करार दिया है।भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

ये घटना आेलेथे के आॅस्टिन बार एंड ग्रिल की है। न्यूयाॅर्क डेली ने अपनी रिपोर्ट में गोली चलाने वाले का नाम एडम पुरिन्टन बताया है। वह यूएस नेवी में रह चुका है। न्यूयाॅर्क डेली के अनुसार उसने कहा-मेरे देश से निकल जाआे। 

जानकारी के मुताबिक पुरिन्टन ने बार में काफी शराब पी ली थी। इसके बाद उसने वहां बैठे भारत के रहने वाले दो लोंगों पर कमेंट करना शुरू कर दिया। उसे लगा कि ये लोग मिडल र्इस्ट के रहने वाले हैं। 

इस घटना में इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोतला की मौत हो गर्इ। जबकि उनका दोस्त आलोक मदसानी घायल हो गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना पर दुख जताया है।

Back to top button