भाजपा विधायक ने किया असंयमित भाषा का इस्तेमाल, अफसरों के हाथ काटने की धमकी

r-d-prajapati_landscape_1457846276एजेंसी/मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक आर.डी. प्रजापति ने अफसरों के हाथ काटने की धमकी दी है। विधायक ने कहा कि अगर गांव में रहने वाले लोगों का नाम अगर बीपीएल सूची से हटाया गया तो वे अधिकारियों के हाथ काट देंगे।

प्रजापति ने कहा कि ‘क्या सरकारी अफसर अंधे हैं? वो लोगों के नाम बीपीएल सूची से क्यों हटा रहे हैं? इसे बंद करिए, जो इसे कर रहा है उसके हाथ नहीं रहेंगे।’ प्रजापति ने ये बातें छतरपुर स्थित लवकुश नगर में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग ऐसा करते हैं वो दूर जा सकते हैं।

भ्रष्ट अफसरों को निशाने पर लेते हुए प्रजापति ने कहा कि अगर वो भ्रष्टाचार करते रहे तो इलाके में नक्सली पैठ बन सकती है। इतना कुछ कहने के बाद प्रजापति ने कहा कि टिप्पणी भ्रष्ट अधिकारियों के लिए थी।

उन्होंने कहा कि अगर ये सारी बाते मेरे संबंध में भी सही साबित होती हैं तो लोग उन्हें भी जूते से मार सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने असंयमित भाषा का इस्तेमाल भी किया। इस कार्यक्रम में गांव के लोगों के साथ-साथ सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट और कई अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button