भयानक हादसाः पेड़ से टकराई जीप, फिर ऐसे सड़क पर पड़ी थी 5 लाशें

मोगा.शनिवार सुबह 10 बजे मोगा जिले के बाघा पुराना के गांव संगत पुरा में हुए सड़क हादसा में 5 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि हादसा एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ है। जिससे जीप बेकाबू होकर सीधी पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही कई ने दम तोड़ दिया। सभी मृतक बठिंडा के बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त जीप में 11 लोग सवार थे।भयानक हादसाः पेड़ से टकराई जीप, फिर ऐसे सड़क पर पड़ी थी 5 लाशें

आसपास के लोगों द्वारा किए गए फोन के आधार पर 108 एंबुलेंस को घटनास्थल पर बुलाया गया और घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में भेजा गया। मरने वालों की पहचान जगदेव सिंह, सुखदेव सिंह, बहादुर सिंह, हंसा सिंह, विक्की के रूप में हुई है। घायलों की पहचान गुरदास सिंह पुत्र बेअंत सिंह, साहिब सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, रंजीत सिंह पुत्र तारा सिंह, सतनाम सिंह पुत्र चमकौर सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र तारा सिंह और केवल सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: फैमिली को परेशान देख बौखलाए सलमान खान, दुश्मन बन बैठा ये सुपरस्टार

साइकिल सवार को बचाने के लिए जीप का स्टेरिंग एक दम से घुमाया और…

डीएसपी गोबिंदर सिंह का कहना है कि मरने वाले और घायल सभी लोग गांव सिरीयवाला के रहने वाले हैं। ट्रकों में धान के भूसे को भरने का काम करने वाले ये सभी लोग जीप द्वारा गांव सिरीयवाला से गांव मुदकी की ओर जा रहे थे। जैसे ही जीप संगतपुरा के पास पहुंची तो जीप एक साइकिल सवार को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान साइकिल सवार ने साइकिल अचानक दाएं ओर मोड़ दी। जीप चालक ने साइकिल सवार को बचाने के लिए जीप का स्टेरिंग एक दम से घुमाया और जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से कटरा गई।

Back to top button