बड़े भाई ने हथौड़े मार कर की छोटे की हत्या, दोनों एक-दूसरे के थे जान के दुश्मन

अमृतसर.सुल्तानविंड रोड जसपाल नगर में बड़े भाई खुशवंत सिंह उर्फ सोनू ने छोटे भाई खुशविंदर सिंह उर्फ हीरा के सिर पर हथौड़े मार-मार कर हत्या कर दी। वारदात सोमवार देर रात करीब 1 बजे की है। रात के समय दोनों भाइयों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी सोनू के हाथों में हथौड़ा आ गया और उसने उसी के साथ वार करने शुरू कर दिए।
बड़े भाई ने हथौड़े मार कर की छोटे की हत्या, दोनों एक-दूसरे के थे जान के दुश्मन
भाई की हत्या करने के बाद आरोपी वहीं पर बैठ गया और खुद का माथा पीटने लग पड़ा। सूचना मिलने पर तुरंत थाना सुल्तानविंड पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लाश का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- गलत संबंध का आरोप लगाकर पति ने पत्नी को पीटा,कहा- जाओ प्रेमी के पास

दोनों एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए थे

जानकारी के मुताबिक आरोपी खुशवंत सिंह की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी, जबकि उसका छोटा भाई खुशविंदर अभी कुंवारा था, लेकिन आरोपी का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा रहता था। इसके तहत वह आरोपी को छोड़ कर जा चुकी थी और तलाक का केस चल रहा था। इसीलिए आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के घर छोड़ कर जाने के पीछे छोटे भाई हीरा का ही हाथ है। इस बात को लेकर अक्सर दोनों भाई एक-दूसरे के साथ झगड़ते रहते थे। दोनों एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए थे।
कई बार आस-पास के लोगों ने इनका झगड़ा भी छुड़वाया था। बावजूद इसके वह दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे बने हुए थे। सोमवार रात को भी आरोपी सोनू शराब के नशे में धुत होकर आया और आते ही छोटे भाई हीरा का नाम लेकर गालियां निकालनी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। हाथापाई कर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी सोनू के हाथों में हथौड़ा आ गया और उसने उसी के साथ वार करने शुरू कर दिए। आरोपी ने छोटे भाई के सिर पर जमकर वार किए। इससे मौके पर ही हीरा ने दम तोड़ दिया।
Back to top button