बड़ी खबर: अमरनाथ हमले में मारे गए शिवभक्तों का सेना ने लिया बदला, मार गिराए तीन आतंकी

नई दिल्ली: अमरनाथ आतंकी हमले के बाद सेना के जवानों को बड़ी कामय़ाबी मिली है। जवानों ने शिवभक्तों पर हमला करने वाले 3 आतंकवादी को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर के बडगाम से खबर मिली है कि सेना के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर 3 आंतकियों को मार गिराया है। सेना और आतंकियों के बीच कल रात से मुठभेड़ जारी है। आतंकियों ने सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमला किया था जिसके बाद पूरे देश में हलचल पैदा हो गई थी।अमरनाथ आतंकी हमले

अमरनाथ में यात्रियों पर किए गए हमले में करीब 7 लोगों की मौत गई और वहीं 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आतंकियों को मार गिराने का सेना का ये सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन बताया जा रही है। सेना को अमरनाथ में मारे जाने वाले लोगों का बदला लेने के लिए सरकार की तरफ से खुली छूट मिली थी।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ बडगाम के रुदवोड़ा इलाके में शुरू हुआ। इस संयुक्त ऑपरेशन में श्रीनगर और बडगाम SOG शामिल हैं। इस बीच पाकिस्तान ने जम्मू के पुंछ सेक्टर के शाहपुर इलाके में सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई में लगी हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद आतंवादियों की तलाश में चलाए गए अभियान के तहत महगाम इलाके में स्थित रुदवोड़ा गांव में घेरेबंदी डाले सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम पर देर शाम 7.30 बजे अतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

बता दें कि 10 जुलाई की रात श्रीनगर से जम्मू जाते हुए अमरनाथ यात्रियों की बस पर अनंतनाग में आतंकियों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए। इस हमले को लश्कर आतंकी इस्माइल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

Back to top button