बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ की दहशत बरकरार, शुक्रवार को Horror Comedy पर हुई धनवर्षा

अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 15 दिन पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं 15वें दिन का कलेक्शन-
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15
16 करोड़ रुपये का साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली हॉरर कॉमेडी ने अच्छा प्रदर्शन कर रही है, हालांकि बीच में फिल्म की कमाई में उतार चढ़ाव आया लेकिन फिर भी फिल्म ज्यादातर दिनों में डबल डिजीट में कमाई करने में सफल रही।
सैकनिल्क के मुताबिक, 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार की बात करें तो फिल्म ने अब तक 4.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 132.27 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 157.01 करोड़ रुपये हो गया है। यह कलेक्शन 4,748 शोज के साथ हुआ है।
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15- 4.12 करोड़ रुपये (अब तक)
नेट इंडिया कलेक्शन- 132.27 करोड़ रुपये
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 157.01 करोड़ रुपये
‘भूत बंगला’ के बारे में
भूत बंगला (Bhooth Bangla) 2026 की भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं।
यह प्रियदर्शन की ‘भूल भुलैया'(Bhool Bhulaiya) (2007) के बाद दूसरी हिंदी हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी ने अभिनय किया है। ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। समीक्षकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। फिल्म में वामिका गब्बी, मिथिला पालकर और तब्बू ने भी काम किया है।





