बाप नक्सली और बेटा बनना चाहता है पुलिस वाला

नागपुर। वैसे तो बच्चें अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चलना पसंद करते हैं और हर पिता अपने बेटे को अपनी ही तरह बनाना चाहता है।
पिता नक्सली, बेटे की चाहत पुलिसवाला बनने की
लेकिन महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने जब बंदूक उठाकर नक्सली बनने की राह चुनी थी तो उसने कभी नहीं सोचा था कि उसका बेटे उससे अलग रास्ते पर कदम रखेगा। गढ़चिरोली जिले के अहेरी तालुका में एक नक्सली दंपति का बेटा उनकी तरह नक्सली नहीं बल्कि एक पुलिसवाला बनने के सपने देख रहा है।
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार 13 साल का बालाजी(बदला हुआ नाम) हाल ही में गढ़चिरोली पुलिस और ट्रायबल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित आपला महाराष्ट्र टूर में शामिल हुआ था। यही वो समय था जब उसने एक पुलिसवाला बनने का निर्णय लिया।





