बेगूसराय: आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति चंद्रशेखर वर्मा की पेशी आज

बेगूसराय: बिहार सरकार में पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा की आज मंझौल व्यवहार न्यायालय में पेशी होगी. आर्म्स एक्ट मामले में मंजू वर्मा और चंद्रशेखर वर्मा की पेशी होगी.  बेगूसराय: आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति चंद्रशेखर वर्मा की पेशी आज

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मंजू वर्मा ने आर्म्स एक्ट मामले में सरेंडर किया था. आज पेशी के लिए सारी तैयारियां हो गई हैं. मंजू वर्मा की तबियत खराब होने पर हो सकता है वो मंझौल व्यवहार न्यायालय नहीं आ सकें. माना जा रहा है कि 11 बजे के बाद दोनों की पेशी होगी. 

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के बाद सीबीआई ने 17 अगस्त को मंजू वर्मा के आवास पर छापेमारी की थी, जिसमें 50 अवैध कारतूस बरामद हुए थं. इस मामले में मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा ने 29 अक्टूबर से कोर्ट के सामने सरेंडर किया था.

मंजू वर्मा 20 नवंबर को ऑटो में चेहरा ढंककर कोर्ट पहुंची और जज के सामने सरेंडर किया था. उस समय भी सुनवाई के दौरान वह बार-बार बेहोश हो रही थीं. जिसके बाद डॉक्टर को बुलाकर उनका हेल्थ चेकअप किया गया था. जांच के बाद कोर्ट ने उन्हें एक दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट ने सरेंडर के बाद मंजू वर्मा को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया था.

Back to top button