बेखौफ चोरो ने धावा बोलते हुए चोरी की घटना को दिया अंजाम

तिलोई अमेठी,थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के कस्बा इन्हौना चौराहे पर स्थित एक सर्राफा की दुकान पर रविवार की रात बेखौफ चोरो ने धावा बोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद आला अधिकारियों की फटकार के बाद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित व्यवसायी ने मुकदमा दर्ज कराने की खातिर चौकी व थाने की परिक्रमा कर रहा था लेकिन पुलिस ने पांच दिन बीत जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज नही कर रही थी तो सर्राफा व्यवसायी ने पुलिस की कार्यशैली को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया था।
थाना क्षेत्र के कस्बा इन्हौना में पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित आशीष ज्वैलर्स की दुकान पर रविवार की रात बेखौफ बदमाशों ने धावा बोलते हुये शटर चैनल व ताला तोड़ते हुये सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था और सर्राफा की दुकान में चोरी का प्रयास किया लेकिन बदमाश असफल रहे बदमाशों की करतूत पीड़ित सर्राफा व्यवसायी की दुकान में लगे कैमरे में कैद भी हुई थी जिसमें बदमाश मुंह मे रुमाल बांधे व चश्मा लगाये कैद हुआ था बदमाश अपने हाथ मे लोहे की राड भी लिये हुये थे जिसकी शिकायत पीड़ित दुकानदार ने यूपी 100 पुलिस को अवगत कराया था घटना के बाद देर रात चौकी प्रभारी ने भी निरीक्षण किया था।पीड़ित व्यवसायी मुकदमा दर्ज कराने के लिये थाने की परिक्रमा करता रहा लेकिन अपराध को छिपाने में माहिर शिवरतनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करती रही।पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज नही किया तो सर्राफा व्यवसायी आशीष सोनी ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई तो उसे न्याय मिला।आला अफसरों से हुई शिकायत के बाद पुलिस जागी और घटना के पांच दिन बाद पुलिस को आखिरकार मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मृदुल श्रीवास्तव





