बिहार बंद में जगह-जगह गुंडई, कपड़े उतारकर सड़क पर दिखे लोग

नागरिकता संशोधन कानून एवं राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने शनिवार को बिहार बंद किया है। सुबह से ही बंद का असर दिखने लगा है। महागठबंधन के सहयोगी दलों एवं वाम दलों ने भी आरजेडी के बंद का समर्थन किया है। बंद के दौरान उपद्रव की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की गई है।

 

इसके पहले बंद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आरजेडी की ओर से राजधानी पटना समेत सभी जिलों, प्रखंडों एवं कस्बों में मशाल जुलूस निकाले गये। बंद को लेकर आरजेडी नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उसने आरजेडी समर्थकों को नुकसान पहुंचाया तो अंजाम बुरा होगा।

यह भी पढ़ें: कल पीएम मोदी का दिल्ली में होने वाली है ऐतिहासिक रैली, CAA-NRC पर दे सकते हैं बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के दामाद साधु पासवान बिहार बंद के समर्थन में पटना के डाक बंगला चौराहा पर ढ़ोल बजाते दिखे। बोले: केंद्र में काला कानून की सरकार, नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। पटना के डाक बंगला चौराहा पर आंदोलन का असर गहराया। आरजेडी सहित विभिन्‍न समर्थक दलों के नेता पहुंचे।

बिहारशरीफ में बंद के दौरान आंदोलनकारियों ने बच्‍चों व महिलाओं को आगे कर दिया। वहां पुरानी रांची रोड में बच्चों और महिलाओं को आगे कर प्रदर्शन। पटना के आयकर गोलंबर पर बंद समर्थकों ने एसएसपी की गाड़ी रोक दी। पुलिस ने काफी मशक्‍कत के बाद एसएसपी गरिमा मलिक को वहां से निकाला। नालंदा के चंडी बस व टेम्पो स्टैंड के पास घोड़ा लेकर जाम करने पहुंचे आरजेडी कार्यकर्ता।

Back to top button