इस महिला के बाल 2 साल में इतने लंबे और घने कि बन जाते हैं गाउन

लंबे और घने बाल आमतौर पर हर महिला की ख्वाहिश होते हैं। ऐसी ही एक 32 वर्षीय महिला हैं लंदन की मैलगोरजाता कुलजाइक। उन्होंने अपने बाल लंबे करने के लिए दो साल पहले उन्हें काटना छोड़ दिया था। तब उनके बाल घुटने तक आते थे, लेकिन अब एडी तक लंबे हो चुके हैं। उनके बालों की खासियत सिर्फ इतनी ही नहीं है।इस महीला के बाल 2 साल में इतने लंबे और घने कि बन जाते हैं गाउन

ये भी पढ़े: सबके सामने तंग करता था पति, तो पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर दी ये खौफनाक मौत

वह अपने बालों को कमर के चारों ओर लपेटकर गाउन का रूप भी दे देती हैं। देखकर ऐसा लगता है कि वह कोई महंगा परिधान पहने हैं। साथ ही तरह-तरह की डिजाइनों में चोटी बनाकर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालती हैं। इससे उनके हजारों प्रशंसक बन गए हैं। उनके अनुसार वह रोज शैंपू से बाल धोती हैं और नारियल तेल लगाती हैं। यही उनके अच्छे बालों का राज है।

Back to top button